फोटो-25- घटनास्थल पर जांच करते सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ व मौजूद अन्य पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर में अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ कर रहे पूर्व प्रधान को ग्रामीणों ने पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पूर्व प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात किशोरी बड़ी बहन के साथ थी। मकान की दूसरी मंजिल पर उनके माता-पिता थे। रात 12 बजे गांव का पूर्व प्रधान रामरहीस यादव छत से कूदकर नीचे आ गया। उसने किशोरी से छेड़छाड़ की। आहट पाकर किशोरी की बड़ी बहन जाग गई। उसके शोर मचाने पर परिजन व ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
भीड़ ने पूर्व प्रधान की जमकर धुनाई की और फिर अरवल पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी की। थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान के विरुद्ध घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।