हरदोई। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चल रहे मैच में विजेताओं को सम्मानित कर हरदोई डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष ने जिले का मान बढ़ाया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी के साथ मंच साझा कर उन्होंने विजेता टीम को सम्मानित किया।
आईपीएल की तर्ज पर उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो रहे हैं। इसमें लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ समेत कई जिलों और मंडल की क्रिकेट की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। यह मैच छह सितंबर तक चलेंगे। टी-20 लीग के चल रहे मैच में शनिवार की शाम को काशी रूद्र और मेरठ मेवरिक्स के बीच प्रतियोगिता हुई।
इसमें काशी रूद्र ने मेरठ मेवरिक्स को 91 रनों से हरा दिया। विजेता टीम को पुरस्कार वितरण के दौरान मंच पर पहुंचे पूर्व क्रिकेट आरपी सिंह के साथ हरदोई डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभात वर्मा ने पुरस्कृत किया। इस दौरान कैंपा रिप्रेजेंटेटिव अदनान जाहिद, अडानी सीमेंट कलस्टर हेड जीतेंद्र शमा्र और काशी रूद्र के ओनर श्रीकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।