हरदोई। विधान परिषद चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों को नामित कर उनको जिम्मेदारी सौंप दी है।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण व्यवस्था को लेकर जिला विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद को प्रभारी अधिकारी, वाहन व्यवस्था को लेकर नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, खानपान की व्यवस्था के लिए जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडे, लेखन सामग्री एवं प्रपत्र व्यवस्था के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी वीएन उपाध्याय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रेक्षक व्यवस्था के लिए नगर मजिस्ट्रेट, मतपेटी व्यवस्था सहायक अभियंता आरईएस रमेश ओझा, डाक मतपत्र व्यवस्था के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव पाठक, मीडिया व्यवस्था के लिए प्रभारी सूचना अधिकारी दिव्या निगम, निर्वाचन यात्रा भत्ता व्यवस्था कंचन भारती, निर्वाचन व्यय के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी कंचन भारती, वीडियोग्राफी के नगर मजिस्ट्रेट एवं एमसीसी संबंधी व्यवस्थाओं के लिए नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को प्रभारी बनाया गया है। माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति के लिए उपकृषि निदेशक को लगाया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इन सभी अधिकारियों को नामित कर इन सभी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।