फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मेन लाइन में फॉल्ट के कारण चार घंटे बाधित रही दो उपकेंद्रों की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। 33 केवीए की मेन लाइन में खराबी आने के कारण शहर के सांडी रोड और गुरगुज्जा उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति बुधवार रात चार घंटे तक बाधित रही। वहीं सिटी विद्युत उपकेंद्र के सिनेमा रोड फीडर की बिजली लाइन पर छज्जा गिरने से डेढ़ घंटे तक आपूर्ति बंद रही। इससे भीषण गर्मी के कारण उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन

शहर के 33 केवीए सांडी रोड व गुरगुज्जा उपकेंद्र की आपूर्ति 132 केवीए मन्नापुरवा उपकेंद्र से की जाती है। बुधवार रात साढ़े 11 बजे मेनलाइन के तार आपस में टकरा गए। इससे लाइन में फॉल्ट हो गया। मेन लाइन में फॉल्ट आने के कारण दोनों उपकेंद्र की आपूर्ति बंद हो गई। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद बिजली कर्मियों ने फॉल्ट तलाशना शुरू किया, लाइन लंबी होने के कारण काफी समय के बाद फॉल्ट मिल सका। इसके बाद उसकाे सही किया गया। बिजली लाइन का फॉल्ट खोजने और बनाने में चार घंटे लग गए। इससे उपकेंद्रों से जुड़े 17 हजार उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान हुए।
शहर के आलू थोक, वैटगंज, चौहान थोक, सरायथोक पश्चिमी, बाबा मंदिर चौराहा, मोमीनाबाद, सरायथोक पूर्वी, लक्ष्मी पुरवा, राम नगरिया, कृष्ण नगरिया आदि मोहल्ले के उपभोक्ता चार घंटे तक अंधेरे में रहे। वहीं सिटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सिनेमा रोड फीडर की मेन लाइन पर मित्तलवाली गली में जर्जर मकान का छज्जा गिर गया। इससे अशराफ टोला, विष्णुपुरी, सिनेमा रोड, घंटाघर रोड की आपूर्ति डेढ़ घंंटे तक बाधित रही। वहीं शहर के विद्युत उपकेंद्र कोयल बाग कॉलोनी उपकेंद्र की आपूर्ति बुधवार रात और बृहस्पतिवार को भी दो घंटे बाधित रही। इससे उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान हुए।
विज्ञापन


मेन लाइन में खराबी आ गई थी। फॉल्ट खोजने में समय लगा। ओवरलोड के कारण समस्या हो रही है। इसका जल्द से जल्द निदान कराया जा रहा है। -आकाश वर्मा, उपखंड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें