फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मेन लाइन का जंफर जलने से चार घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मेन लाइन का जंफर जलने से चार घंटे तक सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बंद रही। इससे उमस भरी गर्मी 12 हजार उपभोक्ता परेशान हुए। सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र तक लगातार हो रही लोकल फॉल्ट से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में संचालित विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड से 12 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए है। उपभोक्ताओं को पूरी गर्मी लोकल फॉल्ट से परेशान होना पड़ा। जो लगातार जारी है। शुक्रवार को मेन लाइन का जंफर जलने पर दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बीच में सिर्फ 15 मिनट को आपूर्ति शुरू हुई। उसके बाद फिर बंद हो गई। शाम छह बजे तक बिजली न आने से उपभोक्ता उमस भरी गर्मी से परेशान हुए। इसके साथ ही लोगों को पेयजल के संकट से भी जूझना पड़ा। सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता पूरी गर्मी लोकल फॉल्ट से परेशान रहे। विद्युत वितरण निगम अभी तक समस्या का निदान नहीं कर पाया गया। उपखंड अधिकारी आकाश वर्मा ने बताया कि जंफर जलने के कारण मेन लाइन ब्रेकडाउन में चल गई थी। उसी को सही कराने में समय लगा। दूसरी लाइन बन गई है। जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें