फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बारिश में पटरी से उतरी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं बिजली की आपूर्ति बंद होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई है। शहर में आपूर्ति बहाल हो गई, मगर ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति बहाल करने में घंटों लग गए। कई क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
शहर के कोयल बाग कालोनी उपकेंद्र से जुड़े डाकघर मार्ग की बिजली सुबह नौ बजे से गुल हो गई थी, जो चार बजे के बाद बहाल हो सकी। इसके अलावा सांडी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कृष्ण नगरिया और लक्ष्मीपुरवा की आपूर्ति दो घंटे तक बंद रही। अन्य क्षेत्रों में भी बारिश के कारण बिजली की आवाजाही जारी रही। आशानगर उपकेंद्र से जुड़े प्रगति नगर में मंगलवार की रात को बिजली गायब रही। सुबह बिजली आई और उसके बाद फिर गुल हो गई,जो शाम को बहाल हो सकी।
विज्ञापन

पिहानी। तेज बारिश के कारण पिहानी-हरदोई के बीच 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन हो गई। इससे मंगलवार की रात को गुल गई। आठ फीडर के 18 हजार घरों में रात भर अंधेरा छाया रहा। बुधवार की सुबह दस बजे क्षेत्र की सप्लाई बहाल की जा सकी।
बेहटागोकुल। बेहटागोकुल विद्युत उपकेंद्र के मानपुर, टोडरपुर, अटवा की आपूर्ति मंगलवार को 11 बजे से बंद हो गई थी। तेज बारिश और बिजली गिरने से मेन लाइन के इंसुलेटर खराब हो जाने से रात भी बिजली गुल रही। मानपुर बाजार में भी एक विद्युत पोल की केबिल टूट गई। इससे बुधवार की देर शाम आपूर्ति शुरू हो सकी।
भरावन। विकास खंड भरावन में मंगलवार को दिन में हुई बारिश के कारण पूरी रात 250 गांवों की बिजली गुल रही। राजेश तिवारी ने बताया कि मंगलवार की रात लोकल फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बंद रही। क्षेत्र के झझौली, छतिहा, माझगांव, जाजूपुर, केसरीपुर की बिजली गुल रही।

पाली। थाने के पास रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार रात आठ बजे जल गया। इससे आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात बिजली आपूर्ति बंद रही। बिजली बाधित होने से लोगों के सामने पेयजल संकट भी खड़ा हो गया। 20 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर न बदले जाने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

हरियावां। विद्युत उपकेंद्र हरियावां से जुड़े क्षेत्र में मंगलवार सुबह 11 बजे से बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। जो तीस घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी। मंगलवार की रात लोगों को जागकर बितानी पड़ी। उपकेंद्र के से जुड़े 200 गांव की आपूर्ति प्रभावित है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह ने बताया यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो पावर हाउस का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें