फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आंधी-पानी के कारण 14 घंटे से बंद विद्युत उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। तेज आंधी बारिश में लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युत उपकेंद्र 14 घंटे से बंद है। इससे लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली न मिलने से 18 हजार घर प्रभावित हो रहे हैं। रविवार देर शाम आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




एक सप्ताह में दूसरी बार आंधी-पानी के कारण बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा है। रविवार अल सुबह आई आंधी व पानी से मेन लाइन पर कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। इससे उपकेंद्र 14 घंटे से बंद है। बिजली न मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं। जेई अजय कुमार शर्मा ने बताया कि 30 अप्रैल की रात आंधी और पानी से कई पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। अभी इनकी मरम्मत का कार्य किया जा रहा था कि शनिवार रात आई आंधी ने फिर से लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पिहानी-हरदोई के बीच मुख्य लाइन पर जगह-जगह पेड़ गिरने और पोल क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। विभागीय कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं। देर शाम तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें