फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल एक, कटिया चार

Sun, 03 May 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने को शहर में भले ही अभियान चलाया जा रहा हो, पर बिजली चोरी पर रोकथाम नहीं लग रही है। शनिवार को शहर के मोहल्ला महेश गली में एक विद्युत पोल से चार कटिया कनेक्शन मिले। बिजली विभाग के अफसरों ने छापामारी कर कटिया कनेक्शन धारकों पर कार्यवाही कर राजस्व वसूली की और उन्हें नवीन कनेक्शन दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा उक्त विद्युत पोल पर ही अन्य कनेक्शनधारकों के लोड भी बढ़ाए और बकाएदारी में कनेक्शन भी काटे। ज्ञात हो कि पावर कारपोरेशन द्वारा राजस्व वसूली और विद्युत चोरी रोकने पर अधिक जोर दिया जा रहा है। जिसको लेकर ही शहर में भी विद्युत चोरी रोकने और राजस्व वसूली को अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के क्रम में शहर के महोलिया शिवपार में बिजली विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही, जबकि शनिवार को एसडीओ शहर सत्येंद्र पांडेय के निर्देशन में अवर अभियंता आशीष श्रीवास्तव और केपी सिंह ने शहर के मोहल्ला महेश गली में छापामारी की। जहां एक विद्युत पोल पर 20 कनेक्शनधारकों में से चार कटिया कनेक्शन मिले।
विज्ञापन


बताया गया कि विद्युत पोल पर काफी संख्या में कनेक्शन होने पर कर्मियों ने सभी के बिजली तार काट दिए और जिन उपभोक्ताओं द्वारा कनेक्शन की रसीद दिखाई गई उनका कनेक्शन जोड़ दिया गया। इनमें चार उपभोक्ताओं द्वारा रसीद नहीं दिखाने पर विभागीय अफसरों ने जुर्माना लगाकर नया कनेक्शन कर दिया।

अभियान के दौरान बकाएदारी होने पर दो के कनेक्शन काटे गए, जबकि तीन उपभोक्ताओं के लोड भी बढ़ाए गए, जबकि 1.05 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। महेश गली में हुई छापामारी से उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें