फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पिहानी सीएचसी पर एक्सरे मशीन खराब, मरीज हो रहे परेशान

विज्ञापन
फोटो- 33- एक्स-रे मशीन खराब होने से सीएचसी पर बंद कक्ष। संवाद
विज्ञापन
हरदोई/पिहानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को इन दिनों एक्सरे न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एक्सरे मशीन एक महीने से खराब है। इस वजह से मरीजों को एक्सरे के लिए निजी केंद्रों पर जाना पड़ रहा है। उन पर आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। वहीं, मशीन बनाने आए अभियंता भी कमी नहीं पकड़ पाए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी को प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू) का दर्जा मिला हुआ है। इसके बावजूद सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। सीएचसी पर लगी एक्सरे मशीन बीते माह 25 सितंबर के करीब खराब हो गई थी। इसके बाद से सीएचसी पर मरीजों को इलाज कराने के लिए एक्सरे निजी सेंटरों से कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। खराब पड़ी एक्सरे मशीन की वजह से हड्डी की चोट वाले मरीजों से लेकर छाती के संक्रमण या अन्य बीमारियों वाले मरीज तक सभी प्रभावित हो रहे हैं।
इलाज के लिए मरीज के एक्सरे की जरूरत पड़ती है, ऐसे में चिकित्सक अब मरीजों को निजी क्लीनिकों में भेज रहे हैं। जहां जांच कराने के लिए भारी शुल्क लिया जाता है जबकि सरकारी अस्पताल में मुफ्त या न्यूनतम लागत पर मिल जाता है। इससे मरीजों पर आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।
विज्ञापन



केस-1- मोहल्ला नागर निवासी निजामुद्दीन ने बताया कि पैर में चोट लगी थी। इलाज चल रहा है। चिकित्सक ने पैर का दोबारा एक्सरे कराने के लिए कहा था। सीएचसी पर निशुल्क एक्सरे हो जाएगा, यही उम्मीद लगा रखी थी लेकिन यहां आने पर पता चला कि मशीन खराब है। अब बाहर से एक्सरे कराने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

केस-2- नेवादा निवासी खुशी ने बताया कि सरकारी अस्पताल में सुविधाएं न मिलने से मरीजों को मजबूरी में निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। गरीब आदमी हर बार पैसे कहां से लाएं। उनका भी इलाज चल रहा है। एक्सरे कराने के लिए फिर से निजी केंद्र पर ही जाना होगा।


इंजीनियर भी नहीं ढूंढ पाए समाधान
मशीन खराब होने के बाद दुरुस्त करने के लिए अभियंता तो आए लेकिन वह भी समाधान नहीं ढूंढ पाए और अब खराब पार्ट्स साथ लेकर गए हैं। बताया कि इंजीनियर मशीन के पार्ट्स मरम्मत के लिए अपने साथ ले गए। उनके वापस आने की कोई निश्चित समय-सीमा नहीं बताई। ऐसे में कब तक मशीन बनकर आएगी किसी अधिकारी व कर्मचारी को नहीं पता।


एक्सरे मशीन के लिए संबंधित कंपनी के अभियंता मरम्मत करने आए थे लेकिन मशीन में खराबी ज्यादा है। इसलिए मशीन के कई पार्ट्स साथ लेकर गए हैं। उनसे संपर्क कर जल्द ही मशीन मंगवाई जाएगी, ताकि मरीजों को राहत मिल सके। -डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव, अधीक्षक, सीएचसी पिहानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें