फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच फूलों की खुशबुओं से महकेंगीं शहर की पांच राहें

विज्ञापन
फोटो-1-शाहजहांपुर रोड पर गुलमोहर का पौधा रोपित करते जिलाधिकारी पुलकित खरे। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले की पांचों तहसीलों को जोड़ने वाले मार्गों पर फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। वन महोत्सव के तहत डीएम पुलकित खरे ने नई पहल कर सीतापुर रोड पर कचनार व शाहजहांपुर रोड पर गुलमोहर के पौधे रोपित करते समय ये बात कही। रविवार को वृहद पौधरोपण अभियान में जिले में 5368200 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सीतापुर रोड पर एसडीएम सदर राकेश गुप्ता और शाहाबाद रोड पर एसडीएम शाहाबाद अतुल कुमार श्रीवास्तव से रोड के दोनों तरफ पांच किलोमीटर तक 500-500 पौधे रोपित कराने और सभी पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगवा नंबरिंग कराने को कहा है। इस अवसर पर डीएफओ राकेश चंद्रा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दीपक वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। उधर सवायजपुर रोड पर सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने कनक चंपा, बिलग्राम रोड पर एडीएम संजय कुमार सिंह ने टेकोमा व लखनऊ रोड पर डीएफओ राकेश चंद्रा ने अमलतास के फूलदार पौधे रोपित किए।
पुलिस लाइन में एसपी ने किया पौधरोपण
पुलिस लाइन में एसपी अमित कुमार की अगुवाई में पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पौधों को रोपकर जीवित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह, एएसपी पूर्वी अनिल कुमार सिंह यादव, सीओ नगर विजय कुमार राणा, सीओ बघौली अखिलेश राजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में हर घंटे ली गई पौधरोपण की जानकारी
कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम में विभागीय अधिकारियों ने दिन भर चले पौधरोपण की प्रत्येक घंटे जानकारी दी। दोपहर एक बजे तक ही 75 फीसदी लक्ष्य पूर्ति का दावा किया गया।
कालेज व स्कूलों में भी पर्यावरण संरक्षण का दिखा उत्साह
हरदोई। आर्य कन्या पाठशाला, जीआईसी, आरआर इंटर कालेज परिसर में डीआईओएस वीके दुबे ने पौधरोपण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुधाकर बाजपेई, डॉ. वंशीधर शुक्ल, वीरेंद्र सिंह, मधु अस्थाना आदि मौजूद रहे। सीएसएन कालेज में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में पौधरोपण किया गया। इस दौरान 600 पौधे रोपित किए गए। रफी अहमद किदवाई इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार वर्मा की अगुवाई में पौधरोपण हुआ। इस मौके पर ज्ञानेंद्र कुमार, अनिल श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।

फोटो-2-पुलिस लाइन सभागार में पौधरोपण करते पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक कपिल देव स?- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें