हरदोई। ऑर्बियस एंटरटेनमेंट्स की तरफ रविवार को गायिका विनी शर्मा के गाने पहला-पहला प्यार का पोस्टर लांच हुआ। सोमवार को यू- ट्यूब पर गाना रिलीज होगा। गाने में जनपद की प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया है।
शहर के एक होटल में रविवार को गाने का पोस्टर लांच किया गया। गायिका विनी शर्मा ने बताया कि यह उनका पहला गाना है, जो सोमवार को रिलीज होगा। यह गाना मॉडल आकांक्षा मिश्रा पर फिल्माया गया है। उन्होंने बताया कि उनको बचपन से ही गाने का शौक था, मगर पारिवारिक व्यस्तता के कारण पूरा नहीं कर सका। समय मिलने पर उन्होंने अपना शौक पूरा करना चाहा तो उनके पति एचवी सूरी ने सहयोग दिया।
पहला पहला प्यार गााना एक प्यारी लव स्टोरी है। इस गाने के लेखक गुलशन कुमार, अतिशय सिंगर हैं, वीडियो प्रोडक्शन जो कि ऑर्बियस एंटरटेनमेंट्स के हेड अक्षय प्रताप सिंह ने किया गया है। इसके निर्देशक, अभिनेता, संगीत निर्माता उज्ज्वल रैपर हैं। इस शूट का पूर्ण योगदान टीम ऑर्बियस एंटरटेनमेंट्स, अनुज कुमार, उत्तम यादव, पीयूष, आदर्श अश्वनी को जाता है। यह गाना 10 जुलाई सोमवार को रिलीज होगा। इसमें सभी जनपद के ही कलाकार है। यह गाना प्रोडक्शन हाउस ऑर्बियस एंटरटेनमेंट्स के यू-ट्यूब चैनल पर आएगा। ऑर्बियस एंटरटेनमेंट्स प्रोडक्शन हाउस का यूट्यूब चैनल सभी कलाकारों को उनको मुताबिक सेवाएं प्रदान करता है। इस मौके पर कई कलाकार मौजूद रहे।