फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक घर के एटीएम बूथ का उद्घाटन

Sat, 09 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रधान डाकघर में एटीएम सेवाओं का शुभारंभ करते निदेशक डाक बरेली जोन शंकर प्रसाद । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। डाक विभाग के एटीएम बूथ का शुक्रवार को निदेशक डाक बरेली जोन शंकर प्रसाद ने उद्घाटन किया। प्रधान डाकघर परिसर में एटीएम लगाया गया है। डाक अधीक्षक नईमुद्दीन से टांजेक्शन कराकर आम लोगों के लिए एटीएम सेवाएं शुरू कराई। निदेशक ने कहा कि यह जिले का पहला एटीएम है। उन्होंने बताया कि डाकघर के बचत खाता धारकों को एटीएम और चेकबुक की सुविधा के लिए खाते में पांच सौ रुपये का बैलेंस मेनटेन करना होगा।  इस मौके पर डाक विभाग के पोस्टमाटर एनसी अग्रवाल, केआर भसानिया, रामचरन राना, अमित कुमार, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें