हरदोई। शनिवार को संडीला तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम एमपी सिंह व एसपी राजेश द्विवेदी ने शिकायतें सुनीं।
ग्राम खुटेहना निवासी राम बिलास ने बताया कि सात जून 2009 भूमि का पट्टा हुआ था। 13 साल हो गए है कब्जा नही मिल पा रहा है। कई बार शिकायत की तहसील दिवस में निराकरण नही हो सका। ग्राम छनोइया निवासी शिव राज ने बताया कि कई बार से तहसील दिवस में आ रहे है। मगर खतौनी में नाम सही नही हो पा रहा है।
समाधान दिवस में 247 शिकायतें आईं। जिसमें सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रही। डीएम ने सभी शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह में कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
सवायजपुुर में सीडीओ आकांक्षा राना ने शिकायतों को सुना और निस्तारण कराने के निर्देश दिए। 45 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें दो शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया। इस दौरान एसडीएम राकेश सिंह, क्षेत्राधिकारी हरपालपुर विनोद दुबे, एसडीएम न्यायिक रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।