फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी माह पूरे कराएं निर्माण कार्य : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने गुरुवार को विधायकों की क्षेत्रीय विकास निधि के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि मार्च तक स्वीकृत किए गए सभी कार्यों को इसी माह पूरा करा लिया जाए। कार्य पूर्ति प्रमाण पत्र और उपभोग प्रमाण पत्र ग्राम्य विकास अभिकरण को उपलब्ध कराने के निर्देश भी सीडीओ ने दिए।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सीडीओ ने कहा कि अप्रैल के बाद स्वीकृत कार्यों की सभी औपचारिकताएं पूरी कर इसी माह निर्माण कार्य शुरू करा लें। कार्यदायी संस्थाएं यह भी ध्यान रखें कि स्वीकृत कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक आरके श्रीवास, सीएमओ डॉ. एसके रावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें