फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से सपा का प्रचार करने वालों का फूल मालाओं से स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। संत कबीर नगर से साइकिल से सपा की नीतियों का प्रचार करने निकले कार्यकर्ता रणविजय सिंह व अरविंद सिंह का सोमवार को यहां सपा कार्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने माल्यार्पण कर स्वागत करने के बाद दोनों साइकिल यात्रियों को पार्टी का झंडा दिखाकर फर्रुखाबाद के लिए रवाना किया।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोनों साइकिल यात्री 2017 से लगातार साइकिल चलाकर 50 जिलों का दौरा कर हजारों किलोमीटर की दूरी तय करके पूरे प्रदेश में सपा की नीतियों प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ही कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत 2022 में यूपी में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी अलंकार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह व डीडी वर्मा के अलावा धर्मवीर यादव, अतुल उपाध्याय, रियासत खान, प्रदीप राजवंशी व मो. आजम मुन्ने आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें