फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत पर पहुंचे सिपाही को पीटा, वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज (हरदोई)। थाना क्षेत्र में दौलतयारपुर में गैर जनपद से किसी के आने की सूचना पर पहुंची यूपी 112 की टीम के साथ युवक ने अभद्रता की। एक सिपाही को डंडों से मारने के बाद उसकी वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

यूपी 112 में तैनात सिपाही रामपाल जायसवाल साथी जगदीश प्रसाद के साथ सोमवार को ड्यूटी पर थे। सुबह लगभग साढ़े छह बजे कंट्रोल रूम से जानकारी दी गई कि माधौगंज थाना क्षेत्र में बघौली रोड पर दौलतयारपुर में गैर जनपद से कोई व्यक्ति आया है। इस पर सिपाही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
आरोप है कि पूछताछ करने पर गांव निवासी अवधकिशोर वर्मा ने डंडे से सिपाही को पीट दिया और वर्दी फाड़ दी। घटना की सूचना पर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल सिपाही का मेडिकल कराया गया है। सिपाही की तहरीर पर आरोपी अवधकिशोर वर्मा के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मी से मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें