फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पिता-पुत्र का झगड़ा शांत कराने गई पुलिस पिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विवाद की सूचना पर बघौली थाना क्षेत्र के गांव काईमऊ पहुंचे यूपी 112 की टीम पर पिता पुत्र ने दो और परिजनों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। घटना में पीआरवी का एक सिपाही घायल भी हो गया। घायल सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र की यूपी 112 की पीआरवी में मुख्य आरक्षी (दीवान) सुनील कुमार तैनात हैं। 25 जुलाई की रात में यूपी 112 से जानकारी मिली कि काई मऊ में विवाद हो रहा है। इस पर वह साथी सिपाही सत्यपाल और चालक बलवीर सिंह के साथ काईमऊ पहुंचा। यहां यूपी 112 पर फोन करने वाले रितिक से विवाद को लेकर पूछा गया तो उसने कहा कि पिता अनूप उसे और मां को पीट रहे हैं। इस पर अनूप से पूछताछ की गई तो वह तैश में आ गया और पुलिस टीम से गालीगलौज करने लगा। अनूप का भाई अतुल, पुत्र रिषभ व रितिक एक जुट होकर पुलिस टीम पर हमलावर हो गए। इसी दौरान सुनील के चोट लग गई। पुलिस ने सुनील की तहरीर पर चारों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें