फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवती के अपहरण की सूचना से पुलिस रही हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन। लाल रंग की कार में युवती काे अपह्रत कर ले जाने की सूचना से पुलिस सकते में आ गई। जिले भर में वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया। कुछ देर बाद कार मझरेता गांव में मिली। जांच में पता चला कि नाराजगी में बहन घर से निकल आई थी। उसका भाई उसे घर ले जाने के लिए कार से ले गया था।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र में बावन और सहोरा गांव के बीच नहर पटरी पर एक शिक्षिका जा रही थी। इसी दौरान उसने देखा कि लाल रंग की कार से आए तीन युवक एक युवती काे जबरन कार में बैठाकर ले जा रहे हैं। शिक्षिका ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दिन दहाड़े युवती के अपहरण की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। सभी थाना क्षेत्राें में नाकाबंदी कर जांच शुरू की गई। कुछ देर बाद पुलिस ने मझरेता गांव से लाल कार बरामद करली। पूछताछ में पता चला कि यहां के निवासी एक व्यक्ति की पुत्री अपने भाई से नाराज होकर घर से चली गई थी। उसे ही घर लेकर आए हैं। लोनार कोतवाल उमेश त्रिपाठी ने बताया कि भाई-बहन का घरेलू विवाद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें