फोटो-25-चौकीदारों के साथ बैठक करते पाली थानाध्यक्ष विनोद गोस्वमा। संवाद
- फोटो : HARDOI
पाली थानाध्यक्ष ने शनिवार दोपहर थाना परिसर में चौकीदारों के साथ बैठक की। थानाध्यक्ष विनोद कुमार गोस्वामी ने कहा कि पुलिस विभाग में चौकीदारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वह बाहर से आने जाने वालों पर नजर रखें।
ग्राम प्रशासन और पुलिस के बीच की कड़ी चौकीदार हैं। उन्होंने कहा कि सभी चौकीदार गांवों में सक्रिय रहें। थानाध्यक्ष ने कहा कि चौकीदार वास्तव में ग्राम सुरक्षा अधिकारी हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में थाने के चौकीदार मौजूद रहे।