फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर बाजार में उमड़ी भीड़ देख पुलिस को फटकारनी पड़ गई लाठियां

विज्ञापन
सदर बाजार में कुछ इस तरह उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। लॉकडाउन के दौरान कई इलाकों में पुलिस ने थोड़ी छूट दी तो बेपरवाह लोग सड़कों पर निकल पड़े। सदर बाजार और आसपास मेडिकल स्टोर व किराना की दुकानों पर भीड़ रही। इस पर सोशल डिस्टेंसिंग टूटती देख पुलिस को फिर सड़कों पर उतरना पड़ा। लोगों को लाठियां फटकार कर लौटा दिया। जरूरतमंदों की बात सुन उन्हें जाने दिया।
विज्ञापन

रविवार को सदर बाजार में बिना पास वाली दुकानें भी खुली दिखीं। जिन पर काफी संख्या में लोग खरीदारी को जुटे। फुटपाथ पर लगी सब्जियों की दुकानों व ठेलों पर भी खरीदारी हुई।
इस पर लॉकडाउन के नियमों को टूटते देख कुछ दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में चौकी इंचार्ज अजीम खां मय फोर्स के साथ वहां पहुंच गए और उन्होंने लाठियां फटकार लोगों को हटाया। कई दुकानदार ठेले लेकर गलियों की ओर भागने लगे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें