फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हत्या के आरोप पर पुलिस ने चिता से महिला का अधजला शव उठाया

Tue, 17 Feb 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लहटोई निवासी भुवनेश पत्नी विनोद उर्फ बिन्नू की मौत पर ससुराल वाले अंतिम संस्कार कर रहे थे, तभी मायके वालों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही पति सहित ससुराल वाले भाग खड़े हुए। पुलिस ने अधजला शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन




थाना पालीमुकीमपुर के गांव रामपुर चंदियाना निवासी गंगा सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चार साल पहले उन्होंने अपनी बेटी भुवनेश की शादी गांव लहटोई निवासी विनोद उर्फ बिन्नू के साथ की थी। शादी के बाद ससुराल वाले और चार लाख रुपये की मांग करते हुए बेटी को प्रताड़ित करने लगे।



बेटी के बताने पर उन्होंने बहुत प्रयास किया लेकिन दामाद सहित उसके परिजन समझने को तैयार नहीं हुए। वह बेटी को अपने घर ले आए। उसने बताया कि पति सहित ससुर मोहर सिंह, सास रामवती, ननद सरोज, देवर दिनेश व रवि, ममिया ससुर महेश, फुफिया ससुर गुलशन निवासी बुराड़ी, दिल्ली मारते-पीटते हैं। इसके बाद लोगों के कहने और चार लाख रुपये में समझौता होने पर बेटी के ससुराल वालों को 50 हजार रुपये भी दिए थे।
विज्ञापन



15 फरवरी को ओमप्रकाश निवासी बाजगढ़ी ने मोबाइल पर कॉल कर बताया कि दहेज के लिए भुवनेश की हत्या कर दी गई है। जब वह बेटी की ससुराल पहुंचे पहुंचे तो ससुराल वाले उनकी बेटी के शव को चिता पर रखकर जला रहे थे। उनकी सूचना पर पुलिस पहुंची तो पति सहित ससुराल वाले भाग निकले। सूचना पर नायब तहसीलदार गभाना ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। महिला के दो बच्चे ढाई माह की माही और छह माह का दूसरा बच्चा है।




पिता की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगी है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ा जाएगा। -सर्वम सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें