फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सादी वर्दी में कैमरा समेत तैनात रहेंगे पुलिस कर्मी, खूब घूमिए बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-39-शहर में महात्मा गांधी मार्ग पर पैदल गश्त करते डीएम अनुनय झा, एसपी एके मीणा व अन्य। संवाद
विज्ञापन

- दो सुपर जोन, सात जोन और 25 सेक्टर में बांटा गया जिला- डीएम और एसपी ने शाम को शहर में पैदल गश्त कर दिया सुरक्षा का भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। धनतेरस के मद्देनजर लगने वाली बाजारों और भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। जनपद को दो सुपरजोन, सात जोन और 25 सेक्टर में बांटा गया है। शहर में धनतेरस बाजार में सादे कपड़ों में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शहर में शुक्रवार शाम पैदल मार्च कर सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
शहर में धनतेरस पर विशेष बाजार लगता है। सिनेमा रोड से बड़ा चौराहा तक और अटल चौक से छोटे चौराहे तक बाजार लगता है। साथ ही रेलवेगंज में पुलिस चौकी के पास से हनुमान मंदिर तक विशेष बाजार लगता है। बड़ी संख्या में शहरवासी इन बाजारों में घूमने और खरीददारी के लिए जाते हैं। ऐसे में अराजकतत्व भी सक्रिय होते हैं। इनसे निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र के आधार पर सुपरजोन और सर्किल के आधार पर सात जोन बनाए गए हैं। थानावार सेक्टर बनाए गए हैं। बाजारों में कैमरे के साथ सादेकपड़ों में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पिछली बार की सूचनाओं पर इस बार ज्यादा सतर्कता
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि यूपी 112 की पीआरवी लगातार गश्त पर रहेंगी। यूपी 112 पर पिछले साल दीवाली में आईं सूचनाओं का ब्योरा सभी संबंधित थानों को दे दिया गया है। इन स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं। कुछ हॉटस्पॉट भी चिंहित किए गए हैं, जहां हादसे या मारपीट होने की संभावना रहती है। इन जगहों पर भी पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें