सांडी। होली पर शांति व्यवस्था बनी रहे इसके चलते सोमवार को एसओ अखिलेश यादव ने पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया। पुलिस टीम ने नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च किया।
पुलिस ने आमजन से मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की। कहा कि त्योहार पर हुड़दंग न करें, कोई परेशानी हो तो पुलिस को सूचना दें। वहीं कस्बा निवासी सुशील तिवारी, गगन तिवारी, सावन सैनी व संजीव राजपूत आदि ने बताया कि आदमपुर, बरौलिया, बघराई, मानीमऊ व नवाबगंज पुटिला आदि ने दूज के दिन भी रंग खेले जाने की परंपरा है।
त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से निपट सकें, इसके लिए दूज के दिन भी शराब व भांग के ठेके बंद रखे जाएं। कस्बा वासियों ने डीएम को पत्र भेजकर ठेके बंद रखे जाने की मांग की है। संवाद