फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: निकाय चुनाव से पहले पुलिस ने पकड़ी दो असलहा फैक्टरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। निकाय चुनाव के मद्देनजर मझिला व लोनार पुलिस ने अवैध शस्त्र की दो फैक्टरियों का भंडाफोड़ किया गया। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से निर्मित शस्त्र भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

मामले का खुलासा करते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत असामाजिक तत्वों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह व सीओ हरपालपुर और शाहाबाद पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जलनापुर में भठ्टे के पीछे खेत में कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो तीन लोग भागते दिखाई दिए, जिनमें से एक फरार हो गया। वहीं, दो लोगों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इसमें से पचदेवरा थाना के विल्सन हेलन निवासी वसीम व थाना क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी मसरूर अली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से पांच तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इसी क्रम में लोनार पुलिस को भी सूचना मिली थी कि कमालपुर के बाहर आम व यूकेलिप्टस के बाग में अवैध शस्त्र एक व्यक्ति बना रहा है। सूचना पर पुलिस ने वहां घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने एक थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी विकास को मौके से एक असलहा व अर्ध निर्मित तमंचा व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस टीम को मिला इनाम
एसपी ने इस सफलता पर मझिला पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया गया है। वहीं, लोनार पुलिस टीम को पांच हजार का रुपये पुरस्कार घोषित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें