फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रवेश परीक्षा के आधार पर कृषि महाविद्यालय में मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। राजकीय कृषि महाविद्यालय में प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश मिलगा। महाविद्यालय में प्रवेश के 60 सीटें निर्धारित की हैं। जून में प्रवेश परीक्षा के बाद जुलाई से कक्षाएं संचालित होने लगेंगी।
विज्ञापन

शहर के बिलग्राम मार्ग पर कृषि शोध संस्थान की 6.05 हेक्टेयर भूमि पर राजकीय कृषि महाविद्यालय की इमारत बनाई गई हैं। जो छह फरवरी 2020 को पूर्ण हो गई थी। महाविद्यालय की इमारत के साथ 25 हेक्टेयर भूमि विद्यार्थियों के प्रयोग के लिए भूमि की आवश्यकता थी। जो महाविद्यालय की पांच किलोमीटर के क्षेत्र में होनी चाहिए थी। भूमि न मिलने पर महाविद्यालय को मान्यता नहीं मिल पा रही थी।
इस पर जनपद के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की ओर से पत्राचार किया गया। इस पर विश्वविद्यालय की ओर से मान्यता में रियायत दे गई। अब तहसील सवायजपुर में महाविद्यालय के नाम कृषि विभाग की 13.903 हेक्टेअर भूमि कर दी गई। उसके बाद महाविद्यालय को मान्यता दे दी गई। राजकीय महाविद्यालय का संचालन चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर की ओर से संचालन किया जाएगा। इसके लिए जून में प्रवेश परीक्षा होगी । प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही राजकीय कृषि महाविद्यालय में 60 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय में प्रोफेसर व स्टाफ की तैनाती को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उप निदेशक कृषि नंद किशोर ने बताया कि महाविद्यालय के संचालन की अनुमति हो गई है। जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इससे जनपद के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

प्रयोगात्मक कार्य के लिए करना होगा 35 किलोमीटर का सफर
महाविद्यालय के लिए सवायजपुर तहसील में कृषि विभाग की भूमि दी गई है। महाविद्यालय के आस-पास भूमि न मिलने के कारण महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक कार्य के लिए 35 किलोमीटर का सफर तय करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें