फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पुलिस ने तीन इनामी अपराधी पकड़े, 10-10 हजार का इनाम था घोषित, अवैध असलहे भी बरामद

Tue, 04 Apr 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

तीनों अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली शहर में गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इसमें फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पुलिस ने चांद बेहटा निवासी इकलाख हुसैन, धन्नूपुरवा निवासी रतीभान गुप्ता और अरविंद कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एएसपी नृपेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली शहर पुलिस ने तीनों को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीनों अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली शहर में गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इसमें फरार चल रहे थे। तीनों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।
कोतवाली शहर पुलिस टीम ने एआटीओ तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने अवैध असलहे भी बरामद किए हैं। इन अभियुक्तों पर कई मामले दर्ज हैं। इनको गिरफ्तार करने वाली टीम को भी सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें