फोटो- 33 सीएचसी के गेट पर प्रसव पीड़ा से तड़पती गर्भवती महिला
गर्भवती महिला को दो मंजिल अस्पताल से भगाने का आरोप
डॉक्टर के पहुंचने पर महिला को किया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
सांड़ी। स्थानीय सीएचसी के गेट पर एक गर्भवती महिला जमीन पर लेट कर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। करीब आधे घंटे बाद हंगामा होने पर डॉक्टर ने महिला को भर्ती किया गया और नार्मल डिलीवरी कराई। परिजनों ने स्टॉफ नर्स पर भगाने का आरोप लगाया है। सांडी कस्बा के मोहल्ला नवाबगंज निवासी शाह आलम अपनी गर्भवती पत्नी नगीना को प्रसव पीड़ा को लेकर सोमवार की सुबह पांच बजे अस्पताल लेकर पहुंचा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नगीना को भर्ती कराया था। आरोप है कि जहां पर स्टाफ नर्स ने प्रसव होने में अभी समय है कहकर गर्भवती महिला को भगा दिया था। गर्भवती महिला दो मंजिल से नीचे उतर कर अस्पताल के गेट पर लेट गई। जहां पर वह तड़पने लगी। इस बीच परिजन हंगामा करने लगे। सूचना पाकर वहां तैनात डॉ. गौरव अग्रवाल ने गर्भवती महिला को लेवर रूम में भर्ती कराया। जहां पर एक घंटे के बाद गर्भवती महिला के नॉर्मल डिलीवरी हुई। वहीं, महिला के पति ने नर्स पर भगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग है डॉक्टर की सूझबूझ से जच्चा बच्चा की जान बच सकी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ अखिलेश बाजपेई ने बताया ने कि मामले की जांच की रही है।