फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कस्बे के बस स्टैंड के पास दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो अन्य साथियों की पुलिस जांच करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार की रात 11 बजे चौदह वर्षीय किशोरी को चांद मियां साथी राजू व माजिद के साथ सोते समय घर से उठा ले गया था। फिर अपने घर में तीन घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी चांद मियां कस्बा के बस स्टैंड के पास है। कहीं भागने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी चांद मियां पर अपने ससुर की हत्या करने का मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें