हरदोई। केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड के निदेशक पद के सभी 13 पदों पर प्राप्त नामांकन पत्रों की सोमवार की जांच की गई। जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। सभी नामांकनों का सार्वजनिक प्रकाशन किया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि निदेशक के 13 पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। बताया कि निदेशक पद के निर्वाचन क्षेत्र नगर हरदोई क्षेत्र एक से धीरज कुमार वर्मा, क्षेत्र दो से किरन देवी, क्षेत्र तीन से विवेक कुमार, बिलग्राम क्षेत्र से रामप्रकाश, शाहाबाद क्षेत्र से सेवक राम, संडीला क्षेत्र से नीतू देवी पत्नी बृजेश कुमार, सवायजपुर क्षेत्र से विनीता पत्नी बृजेश सिंह, सहाकारी संघ एवं अन्य प्रकार की समितियों से कंचन पत्नी गोविंद पाठक, क्रय-विक्रय सहकारी समिति क्षेत्र से अभिषेक कुमार, साधन सहकारी समिति क्षेत्रों से अजय कुमार अवस्थी, नागेंद्र सिंह, आशा पत्नी लालता सिंह और विनोद कुमार राठौर का नामांकन पत्र वैध पाया गया है।