फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में छापा, पड़ोसी मकान से चार संदिग्ध दबोचे

विज्ञापन
सिनेमा रोड स्थित एक होटल का रजिस्टर खंगालते सदर चौकी इंचार्ज अशोक सिंह व अन्य मोहल्लेवासी। संवा? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात एक होटल पर छापा मारकर दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके दो साथी भाग गए। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों की मदद से फरार दोनों युवकों को पड़ोस के घर से दबोच लिया। पुलिस चारों को टप्पेबाज बता रही है।
विज्ञापन

शहर में हो रही वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने रात्रि गश्त बढ़ा दी है। शनिवार देर रात डेढ़ बजे सिनेमा रोड स्थित एक होटल में शहर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने होटल के कमरों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। इस बीच दो संदिग्धों को दबोच लिया तो दो लोग होटल की छत से पड़ोस की छत पर कूद गए। पुलिस ने भी उनका पीछा किया।
मोहल्ले के लोग शोरगुल सुनकर बाहर निकले। पुलिस ने पड़ोस के घर से दोनों युवकों को पकड़ लिया। चारों को कोतवाली भेजने के बाद पुलिस ने होटल पहुंचकर दस्तावेज खंगाले। यहां चारों युवकों के ठहरने के सबूत मिले हैं। जिस पर पुलिस ने होटल संचालक को हिदायत दी है। प्रभारी कोतवाल एसएसआई सुरेंद्र सोनकर ने बताया कि चारों संदिग्ध युवक हैं। होटल से ही निकलकर वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इनके होटल में रुककर शहर में घटनाओं को अंजाम देने की आशंका है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश कर रही पुलिस
हरदोई। शुक्रवार रात कार और पिकअप चोरी होने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने मुन्ने मियां चौराहा निवासी पूजा मिश्रा के दरवाजे पर खड़ी कार चुरा ली थी। उसी रात चोरों ने कैनाल रोड पर खड़ी पिकअप को निशाना बनाया। कार से उतरकर नीचे आए दो युवक पिकअप लेकर फरार हो गए। घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने रेलवेगंज चौकी में सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें