फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शिकायतों पर दौड़ाई गई पुलिस व राजस्व टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर, संडीला, हरियावां, बेहंदर, हरपालपुर। शनिवार को थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की जांच और उनके निराकरण के लिए पुलिस और राजस्व टीम को दौड़ाया गया। गांवों के विवादों से जुड़ी शिकायत प्राप्त हुईं।
विज्ञापन



सवायजपुर कोतवाली में थाना समाधान दिवस मे एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव व हरपालपुर क्षेत्राधिकारी विनोद द्विवेदी ने शिकायतों को सुना। दो शिकायतें आईं, इनके निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि शिकायतों का निराकरण करा दिया गया।
संडीला कोतवाली सभागार में सीओ अंकित मिश्रा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आठ शिकायतें आईं। किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

हरियावां थाना में समाधान दिवस में कुल 13 शिकायत दर्ज हुई। इनमें से दो का निस्तारण मौके पर किया गया। बेहंदर में कासिमपुर थाना में समाधान दिवस में आठ शिकायतें प्राप्त हुईं। पांच का निस्तारण मौके पर हुआ। हरपालपुर कोतवाली में थाना समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार दुबे व नायब तहसीलदार राजेश कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। राजस्व विभाग से जुड़ीं सात शिकायतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें