फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हादसों में बाइक सवार फैक्टरी कर्मी सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। संडीला-बांगरमऊ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फैक्टरी कर्मी की मौत हो गई। बाइक सवार दो बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। दूसरा हादसा संडीला-बेनीगंज रोड पर हुआ। पैदल ही घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना कासिमपुर के ग्राम हसनापुर निवासी मोहित (26) पेप्सिको फैक्टरी में काम करता था। शुक्रवार की रात करीब 9 बजे बाइक से फैक्टरी के सुपरवाइजर धर्मवीर के परिवार को लेने एक्सप्रेसवे पर गया था। साथ में दूसरी बाइक से दोस्त उन्नाव जनपद के सीहापुर निवासी अमरीश (35) भी बाइक से गया था। बांगरमाऊ में अमरीश ने बाइक सुपरवाइजर धर्मवीर को दे दी।
मोहित की बाइक पर अमरीश व सुपरवाइजर की पुत्री खुशी (13) व पुत्र मोनू (8) संडीला वापस आ रहे थे। संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समदखेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने मोहित की बाइक में टक्कर मार दी। इससे मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। अमरीश व सुपरवाइजर की पुत्री खुशी व पुत्र मोनू घायल हो गए। तीनों की हालत नाजुक देखते चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया। भाई अनिल कुमार ने बताया कि मोहित की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन


बेनीगंज मार्ग पर हुए हादसे में कोतवाली कछौना के ग्राम अहिरावा निवासी विक्रम (42) शुक्रवार की शाम संडीला-बेनीगंज मार्ग स्थित बेरुआ गेट के पास चक्की पर पैदल गेहूं पिसाने गए थे। कारखाना बंद होने के कारण किसान गेंहू डाल कर घर लौट रहे था। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई हरिश्चंद्र ने बताया कि उसकी भाभी की 10 साल पहले मौत हो चुकी है।
विक्रम के परिवार में दो पुत्र एक पुत्री हैं। खेतीबाड़ी करते थे। कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें