फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आंधी से गिरे पोल की चपेट में आकर बालिका की मौत

Tue, 25 Apr 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन।अतरौली थाना क्षेत्र के एक में सोमवार की दोपहर आंधी आने से बिजली का पोल दरवाजे पर खेल रही बालिका के ऊपर गिर पड़ा। इससे बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने बालिका के पिता सागर की सूचना पर शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भैसासुर मजरा मांझ गांव निवासी सागर ने बताया कि उनकी दोनों पैरों से दिव्यांग बेटी राखी (4) सोमवार की दोपहर बाद दरवाजे पर खेल रही थी। इसी बीच मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगी।
हवा के तेज झोंके से कारण दरवाजे के किनारे लगा विद्युत पोल अचानक टूट कर बेटी राखी के ऊपर गिर पड़ा। इससे पोल की चपेट में आकर राखी की मौत हो गई। मृतक की मां रंजना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि बालिका के पिता की सूचना शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें