पिहानी। इलाके के पंडरवा किला गांव में क्रेशर पर गन्ने के ढेर में अचानक आग लग गई। तेज होती लपटों से गांव में दहशत फैल गई। सूचना के एक घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने काबू पाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन शाम होने तक गन्ने सुलगते रहे। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
पंडरवा किला गांव में चपरतला पिहानी रोड के किनारे महरुल्लाह का क्रेशर है। सोमवार को दिन में 11 बजे गन्ने के पाते इकट्ठा कर बनाए ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। तेज हवा चलने से गांव में दहशत फैल गई। गांव आग बुझाने के एक के प्रयासों बाद दूसरा और फिर तीसरा गन्ने का ढेर भी जल उठा।
सूचना पर एक घंटा की देरी से पहुंचे दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला। इसके बावजूद आग पूरी तरह से नहीं बुझी थी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। क्रेशर मालिक महरुल्लाह का आग लगने से हजारों का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।