फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आंधी-पानी से सामुदायिक शौचालय पर गिरा खंभा, आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
फोटो-26-पत्योरा गांव में सामुदायिक शौचालय पर ​ गिरा विद्युत पोल।&
विज्ञापन
पचदेवरा। पत्योरा गांव में मड़ैया रोड पर विवियापुर फीडर की लाइन पर पांच बिजली के खंभे गिर गए। इनमें एक पोल गांव में बने सामुदायिक शौचालय पर जा गिरा। पोल टूटने से पत्योरा, नेवादा और मड़ैया गांवों की बिजली करीब 20 घंटे से गुल है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब आठ बजे तेज हवा से पांच विद्युत पोल टूट गए। पोल गिरने से तीनों गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीण जयपाल, गोपी, आकाश और विपिन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी अवर अभियंता जितेंद्र को दी गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि टूटे पोल और तार सड़क व जमीन पर पड़े हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से क्षतिग्रस्त पोलों को हटवाकर लाइन दुरुस्त कराने और तीनों गांवों की आपूर्ति जल्द बहाल कराने की मांग की। जेई जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीआर बनाकर भेज दिया है। जल्द ही पोल लगाकर लाइन सही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें