फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पट्टे की भूमि की पैमाइश और अंश निर्धारण में पूरा रकबा दिला दीजिए

विज्ञापन
फोटो 18: कमलेश कुमार। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। साहब! पट्टा की भूमि की पैमाइश और अंश निर्धारण में पूरा रकबा दिला दीजिए। ऐसी ही फरियाद लेकर सदर तहसील के बोदिलपुवा महोलिया शिवपार निवासी कमलेश कुमार ने डीएम को अपनी पीड़ा बताई। बताया कि उनके नाम पर करीब तीन बीघा खेत है लेकिन अंश निर्धारण में लेखपाल ने कुछ बिस्वा ही भूमि खतौनी पर दर्ज की है।
विज्ञापन

ऐसे ही भेलावां निवासी गंगाराम ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्हें पट्टे पर भूमि मिली है। अब भूमि संक्रमणीय घोषित करते हुए उनका नाम खतौनी में दर्ज हो गया है लेकिन मौके पर पट्टे में मिली भूमि पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। यह सुनते ही डीएम ने तहसील के अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की।
सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए शनिवार को डीएम अनुनय झा ने शिकायतों को सुना। पट्टा की भूमि पर कब्जा और अंश निर्धारण में गड़बड़ी की शिकायत पर तहसील के अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की। कहा कि पट्टे की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर भूमाफिया में कार्रवाई की जाए। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं है। लेखपाल, कानूनगो और नायब तहसीलदार की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस पर अधिकारी गंभीरता बरतें। वहीं अंश निर्धारण में गड़बड़ी पर कहा कि अंश निर्धारण में लेखपाल मनमानी न करें, गड़बड़ी की पुष्टि पर विभागीय कार्रवाई होगी। किसानों को किसी भी दशा में परेशान न होने दिया जाए।
विज्ञापन

इसी के साथ शाहजहांपुर मार्ग पर एक होटल के पास ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा और प्लाटिंग किए जाने की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। बावन नायब तहसील, कानूनगो और लेखपाल की टीम बनाकर जांच और सही पाए जाने पर दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता से लिया जाए।
निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध सुनिश्चित करें। एसपी एके मीणा ने पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। सदर एसडीएम आशुतोष कुमार, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, पीडी एके मौर्या, डीडीओ कमलेश कुमार, सीवीओ डॉ. एके सिंह, तहसीलदार सचिंद्र शुक्ला सहित पुलिस और विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें