फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खिलाड़ियों ने हासिल किए 14 पदक

Sun, 18 Feb 2024 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। राज्य स्तरीय बाल बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में मंडलीय टीम के साथ खेलते हुए जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए 14 पदक अपने नाम किए। उनकी इस सफलता पर पूरे जिले के शिक्षक व उनके साथियों ने बधाई दी।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बाल बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में लखनऊ में आयोजित की जा रही थी। इसका शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में जिले के 77 बच्चों ने मंडलीय टीम के साथ प्रतिभाग किया। जिसमें तीन गोल्ड, चार सिल्वर व सात कांस्य पदक प्राप्त किए। 100 मीटर बालक वर्ग में टोडरपुर के मो. आरिफ ने गोल्ड मेडल जीता।
व्यायाम प्रदर्शनी में भी जिले की टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं हैंडबॉल प्रतियोगिता में भी इछनापुर की टीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। बास्केटबॉल बालिका, हॉकी बालिका, कु्श्ती बालिका टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किए। इसके अलावा 400 मीटर रिले रेस में मो. आरिफ ने कांस्य, कुश्ती बालिका में राखी, सुनैना, दीक्षा मिश्र, शिवकांति ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा जूडो में एक सिल्वर व दो कांस्य पदक प्राप्त किए। प्रतियोगिता के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका शिमला सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक केवी अवस्थी ने खिलाड़ियाें का हौसला अफजाई की।
विज्ञापन

व्यायाम शिक्षक व शिक्षिका के निर्देशन पर खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करने में सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें