फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आत्महत्या करने रामघाट पहुंची युवती

Sun, 18 Feb 2024 12:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
रामघाट में पुलिस के साथ खड़ी महिला। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रामघाट थाना क्षेत्र में स्थित गंग नहर के किनारे एक युवती आत्महत्या करने के इरादे से पहुंच गई। रामघाट पुलिस ने उसे पकड़कर समझाया और पति को बुलाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन



रामघाट थाना प्रभारी ने बताया कि अतरौली के गांव चकाथल निवासी एक 32 वर्षीय युवती गंग नहर के किनारे बैठी थी। विद्युत विभाग के कर्मचारी को जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दे दी। इससे पहले कि युवती गंग नहर में कूदती पुलिस पहुंच गई।



युवती ने बताया कि पति से आए दिन झगड़ा होने के कारण वह तंग हो चुकी थी। आत्महत्या करने के इरादे से रामघाट में गंग नहर में आई थी। पुलिस ने उसके पति को थाने बुलाया और पत्नी के साथ झगड़ा करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी देकर महिला को उसके साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें