फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। न्यू हाइट्स स्कूल परिसर में शनिवार को खेल उत्सव का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की भी सलाह दी। विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है। विद्यालय की हेड मिस्ट्रेस सुदीप्त डे ने अतिथि स्वागत किया। विद्यार्थियों ने सौ मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक, रस्साकसी में अपनी प्रतिभा दिखाकर स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधक शिवम कपूर, प्रधानाचार्या विनीता धनकर ने सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

इंसेट
इन्हें मिला स्थान
सौ मीटर दौड़ में चेतन प्रताप सिंह, अपेक्षा पाल, ईशित्व राजवंशी, खुशबू सिंह, आयुष, अग्रिम गुप्ता ने, 200 मीटर दौड़ में उमंग, पार्थ, देव ओमर, ईशित्व, आरुष, श्यामजी, 400 मीटर दौड़ में वैष्णवी, सिमरन प्रीत, वर्तिका, भला फेंक में आरुष, प्रशांत, सौरभ सिंह, गोला फेंक में पियूष, गुरुमन, सौरभ सिंह, अनुष्का, श्रेया, सिमरन ने स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी में सुब्रत, ऋषभ, वीर प्रताप ने बेहतर प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें