हरदोई। हरदोई जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को आरआर इंटर कॉलेज परिसर में जिले के खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। टीम में स्थान पाने के लिए खिलाड़ियों ने हुनर दिखाया।
परिसर में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सलेक्टर कमलकांत कनौजिया ने अंडर-16 और अंडर-25, रणजी के लिए पुरुष और महिला खिलाड़ियों का ट्रायल लिया। उनके प्रदर्शन के आधार पर जिला स्तरीय टीम गठित की जाएगी, जो लखनऊ मंडल में हरदोई जिला क्रिकेट एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करेगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि जो खिलाड़ी जिला स्तर पर चयनित होंगे, उन्हें जिले की ओर से मंडल स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। इस मौके पर अतुल कुमार मिश्र, आदर्श कुमार मौजूद रहे।