फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सीएसएन में शुरू होंगी बीकॉम व बीबीए की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सीएसएन महाविद्यालय में इस बार कला वर्ग के साथ कामर्स विषय की कक्षाएं भी संचालित होंगी। इसके साथ बीबीए की कक्षाएं भी संचालित होगी। इससे जनपद के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। महाविद्यालय की ओर से प्रवेश प्रक्रिया अगले सप्ताह शुुरू हो जाएगी। प्रवेश के पूर्व विद्यार्थियों को लखनऊ विश्वविद्यालय से लखनऊ यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन नंबर (एलयूआरएन) कोड लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

शहर में सीएसएन महाविद्यालय संचालित है। यहां पर वर्तमान में कला वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्नातक व परास्नातक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। महाविद्यालय में सह शिक्षा की व्यवस्था है। स्नातक की परीक्षा के लिए महाविद्यालय में 11 विषय मान्य हैं। इनके लिए प्रथम वर्ष की 660 सीटें निर्धारित हैं। परास्तनातक के लिए छह विषय मान्य हैं। इसके लिए सौ-सौ सीटें निर्धारित हैं।
महाविद्यलय में कला वर्ग के अलावा अब कॉमर्स विषय की शिक्षा की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए विश्वविद्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल गया है। विद्यालय में इस शिक्षा सत्र में बीकाम और बेचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में भी प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन

बीबीए कोर्स की पढ़ाई 12वीं के बाद की जा सकती है। महाविद्यालय में अगले सप्ताह से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्राचार्य डाॅ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि बीकाम व बीबीए की कक्षा के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल गया है। विश्वविद्यालय के पैनल के निरीक्षण बाद सीटों की संख्या निर्धारित हो जाएगी। बीबीए में 60 सीटें और बीकाम के लिए 180 से 360 सीटें मिल सकती हैं। इससे क्षेत्र के बच्चों को लाभ मिलेगा।
प्रवेश के लिए लेना होगा एलयूआरएन कोड-
लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण नंबर दिया जाएगा। उसी के आधार पर वह लखनऊ विश्व विद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेगा। विद्यार्थी एक कोड से कई स्थानों पर आवेदन कर सकता है। प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन 100 रुपये का शुल्क जमा कर एलयूआरएन नंबर लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें