फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहंदर। जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता बुधवार से सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय कहली में शुरू हो गईं। पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किए। प्रतियोगिता का शुभारंभ उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जो विद्यार्थी यहां प्रतिभाग कर रहे हैं, इन्हीं में से कुछ भविष्य में हमारे देश को मेडल दिलाएंगे।
प्रतियोगिता की शुरूआत में विभिन्न विद्यालयों की टीम ने मार्च पास्ट किया। मार्चपास्ट की सलामी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने ली। उन्होंने कहा कि खेलों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। खेलों में अच्छा कॅरिअर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

एमएलसी अशोक अग्रवाल ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी। साथ ही मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। शिक्षक एमएलसी अवनीश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह, सचिव अवधेश त्रिपाठी, हंसराज कुशवाहा,श्याम नारायण त्रिवेदी, राम दयाल, सरोज कुमार, अतुल कुमार, शिवाकांत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विजेताओं के नाम
प्रथम दिन छह सौ मीटर सब जूनियर बालक में कोटपाल सिंह इंटर कॉलेज अटिया मझिगवां के अनिकेत सिंह प्रथम,सेठ बाबू राम भारतीय इंटर कॉलेज पाली के सिद्धार्थ कुशवाहा बौद्ध द्वितीय, लाल बहादुर इंटर कॉलेज अटवा अली मर्दनपुर के दीपक तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग में बी एन इंटर काॅलेज भगवंतनगर की यशी सिंह प्रथम, कोटपाल सिंह इंटर कॉलेज अटिया मझिगवां की प्रियंका द्वितीय, इसी विद्यालय की सुनैना तृतीय स्थान पर रहीं।
800 मीटर जूनियर बालक वर्ग में गांधी इंटर काॅलेज बेनीगंज के अंबुज यादव प्रथम, पीबी आर इंटर कॉलेज गौसगंज के पवन कुमार वर्मा द्वितीय,आई आर इंटर कॉलेज संडीला के आकाश पाल तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में आई आर इंटर कॉलेज संडीला की सलोनी प्रथम, कोटपाल सिंह इंटर काॅलेज अटिया मझिगवां की आसमा बानो द्वितीय, एस बी आर बी इंटर कॉलेज पाली की रिचा सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज नगला भूपतिपुर के विपिन सिंह प्रथम, वीवी एम इंटर काॅलेज भरावन के अमन कुमार द्वितीय,महात्मा गांधी इंटर कॉलेज पलिया के दीपक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में कोटपाल सिंह इंटर काॅलेज अटिया मझिगवां की हेमा प्रथम, आई आर इंटर कॉलेज संडीला की साधना द्वितीय और संतोष इंटर कॉलेज बेहंदर की मोनिका यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें