हरदोई। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल नॉकआउट टूर्नामेंट के बुधवार को तीन मैच खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
प्रतियोगिता का पहला मैच जयपुरिया हरदोई व स्टेडियम के मध्य खेला गया, जिसमें जयपुरिया हरदोई ने 2-0 के अंतर से जीत दर्ज की। जयपुरिया हरदोई की तरफ से अपव्यंग व सत्यम ने एक-एक गोल किया। दूसरा मैच यूथ फुटबॉल अकादमी व सेंट जेंस स्कूल के मध्य हुआ, जिसमें यूथ फुटबॉल अकादमी ने 3-1 के अंतर से जीत दर्ज की। यूथ फुटबॉल अकादमी की तरफ अनुकल, रोहित व अनुज ने एक-एक गोल किया।
तीसरा मैच हथौड़ा फुटबॉल क्लब व आरआर के मध्य हुआ, जिसमें हथौड़ा फुटबॉल क्लब की टीम ने 5-1 के अंतर से जीत दर्ज की। हथौड़ा फुटबॉल क्लब की तरफ से राघव ने तीन गोल, राम व लवी ने एक-एक गोल किया। राधा कृष्ण गुप्ता, रियासत खान, हंसराज कुशवाहा, दिग्विजय सिंह, अक्षत त्रिपाठी, मेहताब अहमद, उदय राज सिंह, मनोज त्रिपाठी, सूर्य प्रताप सिंह मौजूद रहे।