फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्लास्टिक मानव जीवन के लिए खतरा

Mon, 05 Jun 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बाल विद्या भवन स्कूल में पर्यावरण की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवक संघ की ओर से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बताया गया कि प्लास्टिक हमारे जीवन के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
विज्ञापन

गोष्ठी में विद्यालय प्रबंधक कीर्ति सिंह ने बताया कि प्लास्टिक ने धीरे-धीरे संपूर्ण संसार को अपने कब्जे में ले लिया है। समय रहते प्लास्टिक के प्रयोग को प्रतिबंधित करना पृथ्वी और वातावरण के अति आवश्यक है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक शिवस्वरूप, सह जिला संघचालक तेजेंद्र, जिला पर्यावरण प्रमुख दीप्तवर्ण सिंह, सह जिला पर्यावरण प्रमुख राजीव रतन सिंह, जिला महाविद्यालय प्रमुख शिवेंद्र सिंह ने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में कीर्ति सिंह, वंदना गुप्ता, प्रकाश नारायण कपूर और श्यामजी गुप्ता को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। नगर संघ चालक मिथिलेश, गिरजाशंकर मिश्रा, विनय सिंह, प्रेम पाल लोहिया, रोहित द्रिवेदी, प्रभाकर गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

साहित्यिक संस्था संवेदना की ओर से रविवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थाध्यक्ष डॉ. ईश्वर चंद्र वर्मा ने ग्रीन हाउस गैसों को नियंत्रित करने का कार्य होना चाहिए। डॉ. ब्रह्म स्वरूप पांडेय ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ रखने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग बंद होना चाहिए। डॉ. नरेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रत्येक सदस्य को अपने और अपने परिवार के सदस्यों के जन्मदिन पर एक पौधा लगाना चाहिए। डॉ. एसके सिंह ने किसानों से अपील की कि वह जैविक खाद का प्रयोग करें। संगोष्ठी में निर्णय लिया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रत्येक विद्यालय में दो- दो पौधे रोपित किए जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें