फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : 14 विद्यालयों में नहीं बन पाए शौचालय

Mon, 05 Jun 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिम्मेदारों की लापरवाही से स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं और दिव्यांगजन के लिए शौचालय नहीं बन पाए हैं। विकास खंड बावन की 13 ग्राम पंचायतों में कार्य पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिए हैं कि अपने पर्यवेक्षण में विद्यालयों में शौचालय, बाउंड्रीवाल और पंचायत घर का काम जल्द पूरा कराएं।
विज्ञापन

मिशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं और दिव्यांगजन के लिए शौचालय और सुरक्षा के लिहाज से बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाना है। विकास खंड बावन की 13 ग्राम पंचायतों के 14 स्कूलों में शौचालय, बाउंड्रीवाल व दो ग्राम पंचायतों में पंचायत घर का काम अधूरा पड़ा है।
बताया गया कि गाम पंचायत सहिजना के प्राथमिक विद्यालय खलीफापुर में टायलीकरण, व पठकापुरवा में बालक-बालिका मूत्रालय, ग्राम पंचायत मानपुर के प्राथमिक विद्यालय में बाउंड्रीवाल, ग्राम पंचायत सकाहा के प्राथमिक विद्यालय गौरियापुरवा में बालक-बालिका मूत्रालय, ग्राम पंचायत गंगौली के प्राथमिक विद्यालय जमुनियापुरवा में दिव्यांग शौचालय पूरा नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

बघौरामल के प्राथमिक विद्यालय में टायलीकरण, महरेपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाउंड्रीवाल, मिरकापुर में पंचायत भवन मरम्मत पूरी नहीं हो पाई है। निजामपुर के प्राथमिक विद्यालय साबिरपुर में दिव्यांग शौचालय, पुरौरी के प्राथमिक विद्यालय लखवा में बालक-बालिक मूत्रालय, रामपुर छैया में पंचायत भवन निर्माण अपूर्ण पड़ा है। नेवादा चौगवां के प्राथमिक विद्यालय धाकड़पुरवा में टायलीकरण, बालक-बालिका मूत्रालय, रामपुर जटौली में टायलीकरण, गजहभन में बालक-बालिका मूत्रालय, ग्राम पंचायत सुहेड़ी के प्राथमिक विद्यालय अंधियार व सकरा के प्राथमिक विद्यालय पुन्नैया में बालक-बालिका मूत्रालय नहीं बन पाया है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। बीडीओ को निर्देशित किया है कि अभियान चलाकर काम स्कूल खुलने से पहले पूरा करा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें