फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष में जिले की धरा को 54 लाख पौधरोपण की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नये साल में जिले को 54 लाख पौधरोपण की सौगात मिलने वाली है। निदेशालय की ओर से जिले का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। पिछले वर्ष के 44 लाख के लक्ष्य को बढ़ाते हुए जनपद में 54 लाख पौधरोपण का टारगेट दिया गया है। बहरहाल नया लक्ष्य प्राप्त होने के बाद जिले के वन विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पौधरोपण को लेकर स्थानों का चिंहीकरण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

गत वर्ष की बात करें तो जनपद में 44 लाख 46 हजार 266 पौधों को रोपित करवाने का लक्ष्य प्राप्त था। अकेले वन विभाग को ही 1116684 पौध्ेा लगाने थे। शासन की ओर से इस बार पौधरोपण को लेकर भी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। पिछली बार के लक्ष्य को बढ़ाकर भेजा गया है।
जिले में वर्ष 2020-21 के मध्य 54 लाख 13 हजार 987 पौधों को रोपित किया जाना है। इसमें सिर्फ वन विभाग को ही 15 लाख 12 हजार 540 पौधों को रोपित करने एवं पर्यावरण विभाग को एक लाख 68 हजार 60 पौधों को रोपित करने का लक्ष्य प्रदान किया गया है। इसके अलावा अन्य विभागों को भी 37 लाख 33 हजार 387 पौध रोपण का लक्ष्य दिया गया है। शासन की ओर से जिले को निर्देश आने के बाद प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी राकेश चंद्रा ने भी सरकारी विभागों को लक्ष्यों से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

हरदोई। शासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि न सिर्फ पौधे रोपित करने का ही लक्ष्य दिया गया है बल्कि लगाए गए पौधों को सहेजने के भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण अभियान चलाए जाने के लिए पौधरोपण अभियान की मूल इकाई ग्राम पंचायत ही निश्चित की गई है। इसमें निदेशालय द्वारा ग्राम पंचायतों में सामुदायिक स्थानों, नहर, रोड, स्कूल प्रांगण, निजी कास्त आदि की भूमि पर ग्रामीणों की इच्छानुसार पौधरोपण कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें