फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सम्मेलन के लिए बनाई रणनीति

Sun, 04 Jan 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर शनिवार को हुई बैठक में फरवरी माह में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत सम्मेलन को सफल बनाने को जहां एक ओर रणनीति बनाई गई, वहीं 12 जनवरी को राज्यसभा सांसद कनक लता सिंह के जनपद आगमन की तैयारियों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शराफत अली ने पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने एवं फरवरी माह में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत सम्मेलन को सफल करवाने का आह्वान किया गया। विधायक बाबू खां ने कहा कि संघर्षों के स्तर पर सपा खरी उतरी है।

पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहा कि कमी चुनाव में निचले स्तर पर रही। हम सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने में नाकाम रहे। जिला कोषाध्यक्ष पीके वर्मा ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन जन तक पहुंचाया जाए और त्रिस्तरीय पंचायत सम्मेलन को कामयाब बनाने में समाजवादी के कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं।
विज्ञापन


जिला महासचिव वीरे यादव ने सपा पेंशन योजना और सरकारी कर्मचारियों को जनता की समस्याओं से निजात देने की मांग पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके  पर जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, जिला सचिव अमित बाजपेई, रहमत अली, रत्नेश यादव, अमित सिंह, तुलसीराम कनौजिया, नासिर अली, नसीम और सरिता यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें