फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिहानी के एडीओ पंचायत निलंबित, सात को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ग्रामीण इलाकों में बनाए गए सामुदायिक शौचालयों को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हस्तांतरित कर उन्हें मानदेय जारी किए जाने को लेकर जनपद में जमकर लापरवाही हो रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने इसकी समीक्षा के बाद सख्त रुख दिखाते हुए पिहानी के एडीओ पंचायत राजेश कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही सात एडीओ पंचायत के विरुद्ध नोटिस जारी कर एक सप्ताह में प्रगति से अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में बड़ी संख्या में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। पंचायत राज विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश हैं कि सामुदायिक शौचालयों का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करें। समूह की महिलाओं को शौचालय हस्तांतरित करने और ग्राम पंचायत निधि से इन्हें मानदेय दिए जाने के निर्देश भी हैं। इसी क्रम में जब डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने शासन के निर्देश पर समीक्षा की तो पता चला कि जनपद में इसकी स्थिति बेहद खराब है।
पिहानी विकास खंड की 77 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष सिर्फ एक में ही कार्य हुआ है। इस पर एडीओ पंचायत राजेश कुमार वर्मा से संपर्क करने का प्रयास विभागीय अधिकारियों ने किया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। अन्य माध्यमों से भी उन तक सूचना पहुंचाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा अहिरोरी के एडीओ पंचायत वीरेंद्र वर्मा, बिलग्राम के नरेंद्र कुमार, हरियावां के विजय कुमार, हरपालपुर के रमेश दीक्षित, कोथावां के कौशलेंद्र कुमार, सांडी के अजीत मिश्रा और टडिय़ावां के अरविंद वर्मा को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में प्रगति सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें