फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर ब्रिज के निर्माण को अब पिहानी मार्ग हुआ बंद

Wed, 20 Apr 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
सड़क - फोटो : logo
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे ने पिहानी मार्ग की क्रासिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया है। जिसको लेकर दो दिन पहले रेल मार्ग पर दो घंटे तक ट्रेनों का आवागमन बंद रहा था। बुधवार को सड़क मार्ग बंद कर दिया गया। जिससे पिहानी मार्ग पर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को वैकल्पिक मार्गों से होकर जाना पड़ा।
विज्ञापन


पिहानी रोड पर ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क पर तो ओवर ब्रिज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है लेकिन रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण रह गया था। ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर पिहानी क्रासिंग पर काम चल रहा है, जिसको लेकर रविवार को दो घंटे का ट्रेन ब्लाक लेकर काम कराया गया था। वहीं, बुधवार को सड़क मार्ग पर काम होने के चलते पिहानी मार्ग पूरी तरह से बंद रहा। जिससे लोगों को पिहानी की ओर जाने के लिए सीतापुर रोड स्थित ओवर ब्रिज अथवा रेलवे क्रासिंग के पास से अन्य वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना पड़ा। जिससे लोगाें को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि काम में व्यवधान न पड़े, इसके लिए क्रासिंग 280 बी का फाटक बंद कर दिया जाता है। जो देर रात तक बंद रहता है। स्टेशन अधीक्षक रामरतन ने बताया कि क्रासिंग के पास निर्माण कार्य अब लगभग पूरा होने वाला है। कुछ दिनों में काम पूरा कर फाटक को सुचारु संचालित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें