सर्दी से बचने को रोडवेज बस का शीशा बंद करने की कोशिश करता हर्षित
- फोटो : सर्दी से बचने को रोडवेज बस का शीशा बंद करने की कोशिश करता हर्षित
दावों की पोल खोलतीं तस्वीरें, एक सर्द हवाओं से परेशान, दूसरा इंजन गर्म होने से
राज्य सड़क परिवहन निगम की बस सेवाओं में बेहतरी का दावा लगातार किया जा रहा है। इन दावों के बीच कई बार तल्ख तस्वीरें भी दिख जाती हैं। पहली तस्वीर शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस की है। हरदोई में बस अड्डे पर हर्षित इस बस में शाहजहांपुर के लिए सवार हुआ, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी खिड़की का शीशा बंद नहीं हुआ। इस पर उसने सीट ही बदल ली। दूसरी तस्वीर हरदोई बस अड्डे पर कुछ अलग ही दिखी। शाहजहांपुर डिपो की बस लेकर हरदोई के लिए निकले देवेंद्र बस के इंजन में पानी डालते नजर आए। पता चला कि शाहजहांपुर वर्कशॉप से बस दी गई थी, लेकिन हरदोई आते-आते इसका इंजन गर्म हो गया। अब बस आगे जाने की स्थिति में नहीं है। कहीं आग न लग जाए इसलिए पानी डालकर ठंडा कर रहे हैं। (पंकज गुप्ता)